कान में झुमका नहीं अब टैटू सजेगा...

कान में एक्सेसरीज का शौक बॉयज और गर्ल्स दोनों को होता है. लड़कियों के बीच झुमके और लड़कों में स्टड. लेकिन अब एक फैशन ट्रेंड इन चीजों के क्रेज को कम कर सकता है...

Advertisement
लुभा रहा है कान में टैटू का ट्रेंड (Pic: Pinterest) लुभा रहा है कान में टैटू का ट्रेंड (Pic: Pinterest)

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

टैटू को हमेशा पर्सनैलिटी से जोड़ कर देखा जाता है. ऐसे में किसी को कॉपी क्यों करना? लेकिन आप अब टैटू बनवाने के मूड में हैं और फ्रेंड सर्कल में कोई बांह पर इसे बन चुका है तो कलाई, पीठ, टखना और यहां तक कि उंगली पर भी किसी न किसी ने टैटू बनवा लिया है.

ऐसे में अब आप क्या करेंगे? मूड ऑफ न करें क्योंकि आपके पास ऑप्शन है कान पर का. टैटू के क्रेजी लोगों के इन दिनों यह ट्रेंड हॉट है और कान के अंदर या पीछे की ओर, एक खूबसूरत टैटू बनवाया जा सकता है. यह एक स्टड जितना छोटा हो सकता है तो झुमके जितना बड़ा भी. डिजाइन को अपने शौक और स्टाइल के हिसाब से तय करें.

Advertisement

वैसे सितारे भी इस ट्रेंड के खूब दीवाने हैं. यहां देखें तस्वीर, हॉलीवुड स्टार Cara Delevingne की...

वैसे मोरपंख वाला यह टैटू कैसा लगा आपको...

खुशनुमा रंग वाले छोटे फूल मूड और स्टाइल, दोनों को फ्रेश रखेंगे...

म्यूजिक का अपना शौक कुछ ऐसे जताएं...


कान पर यह उल्लू भी क्यूट लगेगा...


बहुत मजाकिया हैं तो कान के पीछे से दिखता इस तरह कोई फनी टैटू बनवाएं...


बंधनों से आजादी चाहिए या हैपी मूड दिखाना है तो एक डिजाइन यह देखें...

(All Pics: Pinterest)

ये सब डिजाइन तो इस ट्रेंड की एक द‍िलचस्प झलक भर हैं. अब आप देखें कि इस स्टाइल में आपकी ओर से और कितनी क्रिएटिवि‍टी आ सकती है!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »