ट्रेड फेयर में छाया फ्यूजन ज्वैलरी का ट्रेंड

ट्रेड फेयर में फ्यूजन ज्वैलरी का बहुत क्रेज है. शादिसों के मौसम में महिलाओं के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement
फ्यूजन ज्वैलरी है फैशन में फ्यूजन ज्वैलरी है फैशन में

प्रियंका सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में हर राज्य की खासियत देखने का अपना मजा है और इसीलिए ये मेला अपने आप बेहद खास होता है. इस मेले में यूं तो महिलाओं के लिए बहुत कुछ होता है लेकिन लड़कियों और महिलाओं को सबसे ज्यादा शौक गहनों का होता है. अलग-अलग पवेलियन में अलग-अलग पैटर्न की ज्वैलरी को देखने, परखने और खरीदने का अपना मजा है. इसी तरह झारखंड पवेलियन में भी फ्यूजन ज्वैलरी को बहुत पसंद किया जा रहा है.

Advertisement


फ्यूजन ज्वैलरी मतलब अलग-अलग राज्य के ज्वैलरी पैटर्न को मिक्स करके गहने बनाना. जैसे राजस्थान की झुमकी पैटर्न के साथ झारखंड की मीनाकारी को एक अलग तरह की ज्वैलरी तैयार हो जाती है. जो न सिर्फ अलग दिखती है बल्कि अलग तरह का लुक भी देती है. उसी प्रकार मोतियों के साथ कुंदन का भी लोगों को खूब भा रहा है. इस स्टॉल पर आप ऑर्डर देकर भी अपने पसंद का फ्यूजन डिजाइन करवा सकते हैं और हाथ के हाथ घर ले जा सकते हैं.


ज्वैलरी डिजाइनर धीरज जैन के मुताबिक दिल्ली के लोगों को ये फ्यूजन बहुत अच्छा लग रहा हैं और इन्हें अब तक काफी ऑर्डर मिल चुके हैं. खुशी की बात यह है कि यहां पेटीएम से पेमेंट भी की जा सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement