सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत, 15 दिन पहले ही हुई थी शादी

कर्नाटक में एक नवविवाहित जोड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है. ये हादसा शिग्गांव तालुकात के कडाहल्ली गांव के पास हुआ.

Advertisement
दोनों की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी.(Photo: Representational) दोनों की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

कर्नाटक के हावेरी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे-48 पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक नवविवाहित जोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक की पहचान कार्तिक (34) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या (30) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, दोनों हावेरी शहर के रहने वाले थे. कार्तिक पेशे से एक फूल विक्रेता थे. उनकी शादी को अभी 15 दिन ही हुए थे.

Advertisement

कार्तिक और ऐश्वर्या मंदिर में दर्शन करके घर लौट रहे थे, तभी शिग्गांव तालुकात के कडाहल्ली गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से जा टकराई. ये टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

हुबली के किम्स में चल रहा घायलों का इलाज

इस कार में दो और लोग भी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए हुबली के किम्स (KIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल विभाग के कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement