Viral Jokes: पत्नी ने पति से लैपटॉप के फोल्डर को लेकर की ऐसी शिकायत, सुनकर छूट जाएगी हंसी

Viral Jokes in Hindi: हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा... जिन्हें पढ़कर आप तनाव मुक्त हो जाएंगे. तो चलिए फिर शुरू करते हैं हंसने मुस्कुराने का सिलसिला.

Advertisement
Viral Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

Viral Jokes in Hindi: तनावपूर्ण जीवन से मुक्त रहने के लिए खुश रहना और मुस्कुराना बेहद जरूरी है. हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स का सिलसिला.

1) पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो
पति- भगवान के वास्ते अब बातओ भी, हुआ क्या है ?
पत्नी- वो जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न
अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है!

Advertisement

2) चिंटू एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया...
महिला वेटर - सर क्या लेंगे?
चिंटू - आपका नंबर...
फिर क्या, खाना भी नहीं मिला और ऊपर से
चिंटू की हो गई जोरदार कुटाई

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

3) टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ- मुंह में पानी आना
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया- मेरे मुंह में पानी आ गया…
टीचर- गेट आउट

4) संता एक नर्स के प्यार में गिर गया...
बहुत सोचने के बाद उसने प्रपोज किया
और कहा- आई लव यू सिस्टर !!!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नही.)

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement