शराबी पति ने कहा कुछ ऐसा, पत्नी को आ गई हंसी... पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल ये जोक्स

अगर दिन थोड़ा बोरिंग या तनावभरा रहा हो, तो कुछ अच्छे जोक्स आपका मूड बदल सकते हैं. खुलकर हंसने से दिमाग तरोताजा रहता है और दिन भी खुशहाल लगता है. हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप भी लें मजा.

Advertisement
वायरल जोक्स वायरल जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

> दारू पीकर पति रात घर पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी
पति- कितना काम करेगी तू? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या? 
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली, सुनते ही पत्नी को आ गई हंसी
इस तरह चालाकी से बच गया पति....!

 

> मिंटू-बाल छोटे कर दो..
नाई- कितना?
मिंटू- इतना की मास्टर जी के हाथ में न आ सके.

Advertisement

 

> भोलू- मास्टर जी अगर राष्ट्रगान और राष्ट्र पशु दोनों एक साथ आए, तो खड़े रहना है या भागना है?
मास्टर जी ने तुरंत इस्तीफा दे दिया...

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> रोहन - क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो?
मोहन - कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था.
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं.
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं!!!

 

> मास्टर जी- वादा करो कि कभी कोई नशा नहीं करोगे?
राजू- नहीं करेंगे.
मास्टर जी- कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे.
राजू- नहीं करेंगे.
मास्टर जी- लड़कियों से दोस्ती भी नहीं करोगे.
राजू- नहीं करेंगे.
मास्टर जी- वतन के लिए जान देंगे.
राजू- दे देंगे मास्टर जी… अब ऐसी जिंदगी का और करेंगे भी क्या...!

Advertisement

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »