Advertisement

चुटकुले

Chutkule: पांच में से पांच घटाने पर कितने बचे? छात्र का जवाब सुनकर टीचर ने लगाए ठहाके

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:50 AM IST
  • 1/8

यदि आप सुबह शाम हंसने खिलखिलाने की आदत डाल लें तो आपके जीवन का आधे से ज्यादा तनाव तो यूं ही दूर हो जाएगा. साथ ही माइंड एवं मूड भी फ्रेश रहेगा. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं मजेदार जोक्स.

  • 2/8

> चिंटू- जिनका कोई नहीं होता,
उनका पता है क्या होता है?
पिंटू- हां... भगवान.
चिंटू- नहीं रे.
पिंटू- फिर?
चिंटू- उनकी नींद पूरी होती है

  • 3/8

> लड़की वाले - हर महीने कितना कमा लेते हो?
लड़का - इस महीने दो करोड़ कमाए थे, लेकिन.
लड़की वाले - फिर क्या हुआ?
लड़का - बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया
और सारी कमाई चली गई.

Advertisement
  • 4/8

> टीचर- कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा.
गोलू- सर मुर्गा तो मैं नहीं खाता...मटर पनीर बना लेना.
 

  • 5/8

> टीचर गोलू से- पांच में से पांच घटाने पर कितने बचेंगे?
गोलू -पता नहीं मैडम.
टीचर- अगर तेरे पास 5 भटुरे हैं, और मैं 5 भटुरे
तुझसे ले लूं तो तेरे पास क्या बचेगा ??
गोलू- छोले.

  • 6/8

> अंकल - अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है.
क्या हुआ?
टीटू - कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गई है.
अंकल - ओह हो हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली?
टीटू- हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी.

Advertisement
  • 7/8

> एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था
जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें'?
मां- तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा- मैं ये देखना चाहता हूं कि
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं.

  • 8/8

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement
Advertisement