Advertisement

चुटकुले

जब पापा ने कहा- अमेरिका में 15 साल के बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं, बेटे ने दिया मजेदार जवाब

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST
  • 1/7

मानसिक उलझनों से दूर रहने के लिए हंसने-मुस्कुराना जरूरी है. हंसने-खिलखिलाने और खुश रहने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है. इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
 

  • 2/7

> पापा - बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं.
चिंटू - लेकिन पापा, भारत में तो एक साल का बच्चा भागने भी लगता है.
 

  • 3/7

> पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा
पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की?
पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी.
 

Advertisement
  • 4/7

> पत्नी - ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति - ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं.
 

  • 5/7

> पुलिस- तुमने एक ही दिन में दो बार चोरी क्यों की?
चोर- चोरी तो एक ही दिन की, दूसरे दिन तो सूट के कपड़े का कलर बदलने गया था....

  • 6/7

> दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
मोटू- दुनिया में सबसे शक्तिशाली कौन है ?
छोलू- कोरोना वायरस...
मोटू- वो कैसे ?
छोटू- बिना एग्जाम दिए हमे पास करवा रहा है...इससे बड़ा प्रूफ और क्या होगा...

Advertisement
  • 7/7

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement
Advertisement