हवाई जहाज की खिड़कियों में छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे का साइंस

हवाई जहाज की खिड़की में बना छोटा-सा छेद कोई साधारण डिजाइन नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया महत्वपूर्ण फीचर है. इसे 'ब्लीड होल' कहा जाता है, जो खिड़की की परतों के बीच हवा के दबाव को बैलेंस रखता है, नमी और धुंध बनने से रोकता है और खिड़की को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.

Advertisement
बहुत से लोगों को लगता है कि यह छेद बाहर की हवा को अंदर आने देता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. ( Photo: ITG) बहुत से लोगों को लगता है कि यह छेद बाहर की हवा को अंदर आने देता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

अगर आपने कभी हवाई जहाज में सफर किया है, तो शायद आपने खिड़की के निचले हिस्से में बना एक छोटा-सा छेद जरूर देखा होगा. पहली नजर में यह सिर्फ एक मामूली छेद लगता है, लेकिन असल में यह यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. कई लोग सोचते हैं कि यह हवा आने-जाने के लिए बनाया गया है, जबकि सच इससे बिल्कुल अलग है. चलिए जानते हैं हवाई जहाज में की खिड़कियों में यह छोटा-सा छेद क्यों होता है और इसका क्या काम है.

Advertisement

विमान की खिड़की एक नहीं, तीन परतों की होती है
हवाई जहाज की खिड़की सामान्य कांच की तरह नहीं होती. इसमें आमतौर पर तीन परतें होती हैं. सबसे बाहरी परत, जो बाहर के मौसम और तेज हवा का सामना करती है. बीच की परत, जो अतिरिक्त सुरक्षा देती है. सबसे अंदर की परत, जिसे यात्री छू सकते हैं. यह मुख्य रूप से सुरक्षा और आराम के लिए होती है. यात्रियों को जो छोटा छेद दिखाई देता है, वह सबसे अंदर वाली परत में नहीं बल्कि बीच वाली परत में बनाया जाता है.

आखिर यह छोटा छेद क्यों जरूरी होता है?
जब फ्लाइट लगभग 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ता है, तब बाहर की हवा का दबाव बहुत कम होता है. अगर फ्लाइट के अंदर भी इतना ही कम दबाव हो जाए, तो इंसानों के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाएगा. इसी वजह से विमान के अंदर आर्टिफिशियल तरीके से सामान्य एयर  प्रेशर बनाए रखा जाता है. जब बाहर और अंदर के दबाव में इतना बड़ा अंतर होता है, तो खिड़कियों पर भी काफी दबाव पड़ता है. यहीं पर यह छोटा-सा छेद अपना सबसे अहम काम करता है. यह छेद दबाव को बैलेंस करता है.

Advertisement

इस छोटे छेद को ब्लीड होल कहा जाता है. इसका मुख्य काम खिड़की की अलग-अलग परतों के बीच हवा के दबाव को नियंत्रित करना होता है. इसकी वजह से फ्लाइट के अंदर और बाहर के दबाव का अधिकांश भार केवल बाहरी परत पर पड़ता है. बीच और अंदर की परतों पर अतिरिक्त दबाव नहीं आता. इससे खिड़की अधिक मजबूत बनी रहती है और उसके टूटने का खतरा काफी कम हो जाता है.

अगर यह छेद न हो तो क्या होगा?
अगर खिड़की में यह छोटा छेद न बनाया जाए, तो दबाव तीनों परतों पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है. इससे खिड़की पर अतिरिक्त तनाव आएगा और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान उसके कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है. यानी यह छोटा-सा छेद पूरी खिड़की की मजबूती बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है.

धुंध जमने से भी बचाता है
इस छेद का एक और फायदा है. कई बार विमान के अंदर और बाहर के तापमान में काफी अंतर होता है. ऐसे में खिड़की की परतों के बीच नमी जमा हो सकती है, जिससे शीशा धुंधला दिखाई देने लगता है. छोटा छेद हवा के प्रवाह को नियंत्रित करता है और नमी को कम करने में मदद करता है. इससे खिड़की साफ रहती है और यात्री बाहर का नजारा आसानी से देख पाते हैं.

Advertisement

क्या इससे हवा अंदर आती है?
बहुत से लोगों को लगता है कि यह छेद बाहर की हवा को अंदर आने देता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. फ्लाइट पूरी तरह सील रहता है. यह छेद इतना छोटा और खास तरीके से डिजाइन किया जाता है कि इससे बाहर की हवा सीधे केबिन में प्रवेश नहीं करती. इसका काम केवल खिड़की की परतों के बीच दबाव को नियंत्रित करना होता है.

हवाई जहाज की डिजाइन में हर छोटी चीज के पीछे वैज्ञानिक कारण होता है. चाहे सीट बेल्ट हो, गोल किनारों वाली खिड़कियां हों या फिर यह छोटा-सा छेद हर हिस्सा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया जाता है. इसी वजह से लाखों उड़ानों के दौरान विमान सुरक्षित तरीके से हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ पाते हैं.

विमान की खिड़की में बना छोटा-सा छेद देखने में भले ही मामूली लगे, लेकिन यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम होता है. यह खिड़की पर पड़ने वाले हवा के दबाव को नियंत्रित करता है, नमी और धुंध बनने से बचाता है और पूरी खिड़की की मजबूती बनाए रखने में मदद करता है. यानी अगली बार जब आप विमान की खिड़की में यह छोटा छेद देखें, तो समझ जाइए कि यह कोई डिजाइन नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक फीचर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »