अगर कोई सांप फल-सब्जी को काट ले तो क्या वह जहरीला हो जाएंगे?

सांप अगर खेतों में लगे फल या सब्जी को काट ले तो क्या वह जहरीला हो जाता है? यह बड़ा रोचक सवाल है, लेकिन इसका जवाब और भी ज्यादा दिलचस्प है. जानते हैं अगर ऐसा हो तो ऐसी सब्जी या फल खाने से हम पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

Advertisement
सांप का जहर अगर फल-सब्जी में चला जाए तो क्या होगा (Photo - AI Generated) सांप का जहर अगर फल-सब्जी में चला जाए तो क्या होगा (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

अगर खेत में लगी सब्जी या फल को सांप काट ले, तो क्या वह जहरीला हो जाता है? अक्सर लोगों के मन में ऐसे सवाल आते हैं. जिस जहरीले सांप के काटने से इंसान की मौत हो जाती है. वही सांप अगर खेत में लगे लौकी या पेड़ पर लगे किसी फल को काट ले तो जाहिर से बात है वो भी जहरीले हो जाते होंगे? क्योंकि सांप का जहर तो उसमें भी गया ही है, लेकिन ऐसे तर्कों का विज्ञान में कोई मतलब नहीं है. क्योंकि, सांप के काटने से फल या सब्जी जहरीली नहीं होती है और इसे खाने से बुरा असर नहीं पड़ता है.  चलिए जानते हैं आखिर फल और सब्जियां जहरीली क्यों नहीं होती. 

Advertisement

अब सवाल उठता है कि जिस सांप के काटने से आदमी पर जान जाने की हद तक दुष्प्रभाव पड़ता है. वही सांप अगर फल-सब्जी पर दांत लगा दे तो वो कैसे जहरीला नहीं होता? एएफपी फैक्ट चेक और अन्य साइंस रिपोर्ट के मुताबिक, सांप का जहर यानी वेनम प्रोटीन का ही एक रूप होता है. यह सिर्फ खून में सीधे मिलने पर ही अपना प्रभाव दिखाता है. अगर इसे सीधे निगल लिया जाए तो पेट में जाकर पाचन प्रक्रिया में निकले गैस्ट्रिक एसिड से टूट जाता है और शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डालता है. 

क्या फल-सब्जियों पर सांप के जहर का नहीं होता असर
हालांकि, फल और सब्जियों को सांप के काटने की संभावना नहीं के बराबर होती है. क्योंकि, सांप कभी भी इन चीजों पर अपने दांत नहीं लगाता. क्योंकि, सांप मांसाहारी होते हैं. साथ ही निर्जीव चीजों को कभी भी  नहीं काटते हैं. इसलिए इसकी संभावना ही नहीं है कि फल और सब्जियों को कभी सांप काटे. 

Advertisement

अगर किसी तरह किसी सब्जी या फल पर सांप दांत गड़ा भी दे, फिर भी उन पर सांप के जहर का कोई असर नहीं होता है. क्योंकि, पेड़ पौधे सांप के जहर को नहीं सोख पाते. क्योंकि, यह एक तरह का प्रोटीन होता है. इस वजह से यह फलों या सब्जियों के अंदर नहीं जा सकता है.  

फिर भी अगर खेत से सीधे फल या सब्जियों को लाकर कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्योंकि, सांप के जहर के असर से ज्यादा उनके रेंगने से फलों या सब्जियों पर छोटे कीटाणु या मिट्टी से निकले अन्य बैक्टिरिया बैठ जाते हैं और सीधे इसे खाने से इंफेक्शन हो सकता है. इसलिए हमेशा फल-सब्जियों को धोकर ही इस्तेमाल करना चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement