मार्बल, कोटा स्टोन या ग्रेनाइट... किसे लगवाने में आता है सबसे कम खर्च

घरों और वर्कप्लेस को आकर्षक लुक देने के लिए लोग आजकर फ्लोरिंग और वॉल मेकिंग पर ज्यादा खर्च करने लगे हैं. घरों को स्टाइलिश बनाने के लिए लोग मार्बल, ग्रेनाइट और कोटा स्टोन का खूब इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में जानते हैं कि इन तीनों में से सबसे सस्ता और किफायती विकल्प क्या हो सकता है?

Advertisement
मार्बल लगवाना सबसे महंगा पड़ता है (Photo - AI Generated) मार्बल लगवाना सबसे महंगा पड़ता है (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

इन दिनों घर या ऑफिस बनाते वक्त उसे मॉर्डन लुक देने सबसे पहले लोग फ्लोरिंग एट्रैक्टिव बनाने पर ध्यान देते हैं. कुछ मार्बल लगवाना पसंद करते हैं, तो कुछ ग्रेनाइट का इस्तेमाल करते हैं और कईयों की पसंद कोटा स्टोन होता है. ऐसे में समझते हैं कि आखिर इन तीनों में किसे लगवाना सस्ते का सौदा हो सकता है. 

सबसे पहले हम बात करते हैं कि कोटा स्टोन की.  कोटा स्टोन की शुरुआती कीमत लगभग 20- 30 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति वर्ग फुट होती है. इसमें ढेर सारे कलर आते हैं और लोगों को कई सारे विकल्प मिल जाते हैं.  

Advertisement

वहीं ग्रेनाइट की शुरुआती कीमत 60 से 150 रुपये प्रति स्क्वायर फुट से शुरू होती है. ग्रेनाइट में बहुत सारे कलर और टेक्स्चर वाले ग्रेनाइट होते हैं. इस वजह से भी इसकी कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि इसका रंग क्या है, इसका टेक्स्चर क्या है और इसका डिजाइन क्या है. 200 से 300 रुपये स्क्वायर फुट तक इसकी कीमत जा सकती है. 

सबसे सस्ता कोटा स्टोन
कोटा स्टोन लगाने की सबसे कम लागत के मुताबिक, मटीरियल की कीमत 30 से 50 रुपये वर्गफीट तक होता है. वहीं फिटिंग और लेबर चार्ज 20 से 30 रुपये प्रति वर्ग फुट होता है. कम बजट के लिए सबसे बेहतरीन, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प कोटा स्टोन ही है. 

वहीं ग्रेनाइट लगाने में मटीरियल की कीमत प्रति वर्ग फुट के हिसाब से 120 से 300 रुपये तक फिटिंग और लेबर चार्ज 30 से 60 रुपये तक आती है. इसमें भी कटाई और डिज़ाइन के आधार पर लागत थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है. इसे लगाने के बाद पॉलिशिंग का झंझट नहीं रहता और यह दाग-धब्बों को आसानी से सहन कर लेता है.

Advertisement

मार्बल लगाना सबसे महंगा होता है. क्योंकि मार्बल की कीमत ही 100 से 500 रुपये प्रति वर्गफुट तक होती है. इस तरह इसके मटीरियल खरीद में प्रतिफुट के हिसाब से लगात 100 से 500 रुपये के बीच होता है. हालांकि, मार्बल और कीमत और ज्यादा बढ़ सकती है. अगल नॉर्मल से भी अधिक, जैसे इटैलियन मार्बल का इस्तेमाल किया जाए. इसके फिटिंग, घिसाई यानी ग्राइंडिंग और लेबर चार्ज की लागत प्रति वर्ग फुट 50 से 100 रुपये और विशेषज्ञ कारीगरों की जरूरत होने इससे भी ज्यादा हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: ना टाइल, ना मार्बल... ट्रेंड में ये वाली फ्लोरिंग, सस्ती और डिजाइनदार भी!

रखरखाव में भी इस पर सबसे अधिक खर्च होता है. लेकिन यह घर को सबसे प्रीमियम और शानदार लुक देता है. यदि आप अपने घर के लिए स्टोन का चयन करना चाहते हैं, तो पहले यह देखना होगा कि यह घर के किस हिस्से में इस्तेमाल होगा. जैसे कमरे, सीढ़ी, बाथरूम, या बाहर के आंगन) के लिए है? इसके बाद कुल अनुमानित बजट क्या है? उसी अनुसार मार्बल, ग्रेनाइट या कोटा स्टोन लगाने का चुनाव करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »