क्या है NOSB टिकट, जिसे लेने पर सीट भी नहीं मिलती... मगर नहीं खरीदे तो होगा चालान!

Indian railway NOSB Ticket: क्या आप जानते हैं बच्चों को लेकर एनओएसबी टिकट जारी की जाती है. तो जानते हैं इसे कब लेना जरूरी है.

Advertisement
बच्चों के लिए एनओएसबी टिकट लेना जरूरी होती है. (Photo: Pexels) बच्चों के लिए एनओएसबी टिकट लेना जरूरी होती है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

कभी आपने NOSB टिकट का नाम सुना है? ये ट्रेन भारतीय रेलवे की ओर से जारी की जाती है और कुछ परिस्थितियों में इसे लेना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो जुर्माना भी भर पड़ सकता है. ऐसे में सवाल है कि आखिर कब इस टिकट को लेना जरूरी होता है और इसे लेने के लिए कितने खर्च करने पड़ेंगे. तो जानते हैं इन सवालों के जवाब और साथ में जानते हैं कि आखिर  कैसे इस टिकट को ना लेकर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं... 

Advertisement

क्या किसी लगेज के लिए है ये टिकट?

ऐसा नहीं है कि ये टिकट किसी सामान आदि के लिए है या फिर प्लेटफॉर्म आदि से जुड़ी हुई है. ये ट्रेन की ही टिकट है और यात्रा करने के लिए ही जारी की जाती है. 

किन लोगों को लेनी होती है ये टिकट?

अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे के साथ ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो आपको एनओएसबी टिकट लेना जरूरी है. इस टिकट को नो बर्थ सीट कहा जाता है. कई लोग यह मान लेते हैं कि छोटे बच्चे का अलग टिकट लेने की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा हमेशा सही नहीं है. जब ये टिकट लेते हैं तो बच्चों को अलग से सीट नहीं जाती है और बच्चों को टिकट लेने के बाद अपने साथ पैसेंजर के साथ ही एडजस्ट करना होता है. 

Advertisement

ऐसे बच्चे अपने माता-पिता या अभिभावक की सीट/बर्थ शेयर करके यात्रा करते हैं. टिकट पर सीट नंबर की जगह NOSB लिखा होता है. आपको बता दें कि अगर  कोई यात्री 5 साल से कम उम्र का है तो उसे टिकट नहीं लेनी होती है. अलग टिकट की जरूरत नहीं होती. बच्चा मुफ्त यात्रा कर सकता है, लेकिन उसे अलग सीट या बर्थ नहीं मिलेगी. 

कितना किराया लगता है?

NOSB टिकट में करीब आधा बेस किराया लिया जाता है, जबकि अन्य लागू शुल्क पूरे लग सकते हैं. अगर इसी उम्र के बच्चे के लिए अलग सीट या बर्थ चाहिए, तो उसके लिए वयस्क के बराबर किराया देकर सामान्य टिकट बुक करना होगा. यानी एनओसीबी टिकट में यात्रा कर सकता है, लेकिन सीट नहीं मिलेगी. 

यह सुविधा मुख्य रूप से स्लीपर, 3एसी, 2एसी और 1एसी जैसी बर्थ वाली श्रेणियों में उपलब्ध होती है. चेयर कार (CC), एग्जीक्यूटिव चेयर कार या सेकेंड सीटिंग में ये कैटेगरी नहीं होती है, इस स्थिति में आपको पूरी सीट देनी होगी. कोई भी टिकट ना लेने पर बिना टिकट यात्री माना जा सकता है. 

कैसे लेनी होती है ये टिकट?

इसके लिए आप सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद सामान्य टिकट की तरह जानकारी भरें और उसके बाद उम्र सेलेक्ट करें. फिर इसके बाद बर्थ को लेकर दो ऑप्शन आएंगे, जिसमें आप सीट या एनओएसबी सेलेक्ट कर सकते हैं. सीट सेलेक्ट करने पर अलग से सीट मिलेगी, जबकि एनओएसबी में सीट अलॉट नहीं की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »