Advertisement

इन्फॉर्मेशन

1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर… कौन सी पानी की बोतल खरीदने में है ज्यादा फायदा?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST
  • 1/12

आज के समय में पैकेज्ड पानी (Bottled water) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. घर हो, ऑफिस हो, ट्रैवल हो या कोई इवेंट हर जगह पानी की बोतल एक जरूरी जरूरत बन चुकी है. लेकिन जब बात आती है खरीदारी की, तो अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि 1 लीटर, 2 लीटर या 5 लीटर की बोतल में से कौन सी ज्यादा फायदे का सौदा है. चलिए जानते हैं.
 

  • 2/12

मान लीजिए कि  1 लीटर बोतल की कीमत ₹202 लीटर बोतल ₹35 और 5 लीटर बोतल की कीमत ₹80 है तो

अब अगर हम प्रति लीटर कीमत निकालें तो...

1 लीटर = ₹20 प्रति लीटर
2 लीटर = ₹17.5 प्रति लीटर
5 लीटर = ₹16 प्रति लीटर

यहां साफ दिखता है कि जैसे-जैसे बोतल का साइज बढ़ता है, प्रति लीटर कीमत कम होती जाती है. बड़ी बोतल (5 लीटर) खरीदने में ज्यादा मुनाफा होता है. 

  • 3/12

2. छोटे पैक महंगे क्यों होते हैं?
आप सोच रहे होंगे कि 1 लीटर या छोटी बोतल महंगी क्यों होती है. इसके पीछे कुछ कारण हैं.

पैकेजिंग लागत
छोटी बोतलों में प्लास्टिक, कैप और लेवल का खर्च ज्यादा होता है.

ट्रांसपोर्ट और हैंडलिंग
एक ही मात्रा के पानी को अगर 5 लीटर की जगह 1 लीटर की 5 बोतलों में बेचा जाए, तो ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ जाता है.

सुविधा (Convenience)
छोटी बोतलें आसानी से ले जाई जा सकती हैं, इसलिए कंपनियां सुविधा का चार्ज भी जोड़ देती हैं.

Advertisement
  • 4/12

3. किस स्थिति में कौन सी बोतल सही?
अब सवाल यह है कि हर बार 5 लीटर ही खरीदना सही होगा? नहीं, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है.
 

  • 5/12

1 लीटर बोतल कब लें?
जब आप यात्रा कर रहे हों, जब आपको तुरंत पीने के लिए पानी चाहिए या जब बैग में जगह कम हो. यहां सुविधा ज्यादा जरूरी है, इसलिए कीमत थोड़ी ज्यादा होना ठीक है.

  • 6/12

2 लीटर बोतल कब लें?
जब छोटी फैमिली आउटिंग हो या सिर्फ 2–3 लोगों के लिए या एक दिन के इस्तेमाल के लिए ठीक होगा.
यह मिडिल ऑप्शन है, ना ज्यादा महंगा, ना ज्यादा भारी.

 

Advertisement
  • 7/12

5 लीटर बोतल कब लें?
आप घर या ऑफिस के लिए, ज्यादा लोगों के लिए या लंबे समय के उपयोग के लिए 5 लीटर वाली बोतल ले सकते हैं. 

  • 8/12

4. लंबे समय में कितना बचत होता है?
मान लीजिए आप रोज 5 लीटर पानी खरीदते हैं.
अगर आप 1 लीटर की बोतल लेते हैं:
₹20 × 5 = ₹100 रोज
अगर आप 5 लीटर की बोतल लेते हैं:
₹80 रोज

  • 9/12

रोज बचत = ₹20
महीने में बचत = ₹600
साल में बचत = ₹7200

यानी सिर्फ बोतल का साइज बदलकर आप हजारों रुपये बचा सकते हैं.
 

Advertisement
  • 10/12

5. पर्यावरण (Environment) का असर
बड़ी बोतल खरीदना सिर्फ पैसे के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है. छोटी बोतलों के कई नुकसान है. इससे ज्यादा प्लास्टिक कचरा, रीसाइक्लिंग की समस्या होती है. वहीं, बड़ी बोतलों के भी कई फायदे हैं. इससे कम प्लास्टिक लगेगा और कम कचरा होगा. इसलिए 5 लीटर बोतल पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प है.

  • 11/12

6. क्या हमेशा बड़ी बोतल ही खरीदें?
हालांकि बड़ी बोतल सस्ती होती है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
स्टोरेज (Storage)
लीटर बोतल रखने के लिए जगह चाहिए
सफाई और हाइजीन
बोतल खोलने के बाद लंबे समय तक पानी रखने से बचें
इसे साथ ले जाना मुश्किल होता है
 

  • 12/12

इसलिए हर स्थिति में बड़ी बोतल सही नहीं होती. अगर आपका मकसद पैसे बचाना है, तो बड़ी बोतल खरीदना सबसे अच्छा फैसला है. लेकिन अगर सुविधा ज्यादा जरूरी है, तो छोटी बोतल लेना भी गलत नहीं है. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement