मध्य प्रदेश के गुना में महिला एसडीएम शिवानी गर्ग ने भू-माफियाओं के हौसले पस्त कर दिए. एसडीएम शिवानी गर्ग ने खुद जेसीबी मशीन-ट्रैक्टर चलाते हुए कब्जाई गई बेशकीमती 50 बीघा जमीन को माफिया के चंगुल से छुड़ाया है. इस कार्रवाई के दौरान माफिया ने एसडीएम शिवानी गर्ग को देख लेने और जान से मारने की भी धमकी दी. प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जब जांच को आगे बढ़ाया गया तो इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी सरकारी शिक्षक है जो सिंहवासा स्कूल में हेडमास्टर के तौर पर कई सालों से पदस्थ था. वीडियो देखें.