शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को झटका दिया है. कोर्ट ने केंद्र से विवाद को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा दाखिल की गई अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. लिहाजा दिल्ली सरकार को हाई कोर्ट का फैसला आने तक इंतजार करना चाहिए.