गुजरात में हार के बाद कांग्रेस में अब मंथन का दौर शुरु हो रहा है. आज से अहमदाबाद में चुनावों की समीक्षा बैठक हो रही है, शुक्रवार को इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे, लेकिन बैठक से पहले ही हार की ठीकरा फोड़ने का दौर भी शुरू हो गया है. हार की समीक्षा होनी अभी बाकी है, राहुल गांधी बैठक करेंगे और हार की वजहों का पता लगाएंगे, लेकिन गुजरात की जनता जिस बात की तस्दीक पहले ही कर चुकी है, वो सच वीरप्पा मोइली ने बिना किसी लाग लपेट के बोल दिया. उन्होंने इस हार के लिए मणिशंकर और कपिल सिब्बल को जिम्मेदार ठहराया.