चीन के अन्हुई प्रांत में एक्सप्रेस वे पर 30 वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए. दरअसल धुंध की वजह से एक के बाद एक 30 वाहन आपस में टकरा गए. जिससे ये भीषण हादसा सामने आया.