दिल्ली पुलिस और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन टीम ने एक एनआरआई के घर से जानवरों की खाल, हाथी दांत और बाघ का सिर बरामद किया है. राजधानी के पॉश इलाके सर्वप्रिय विहार में रहने वाले इस एनआरआई के पिता भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी थे. पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि कहीं ये वन्य जीव तस्करी का मामला तो नहीं.