उत्तराखंड के चंपावत में एसडीआरएफ की सतर्कता और तुरंत एक्शन से एक बड़ा हादसा टल गया. श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित जोड़ मेले के दौरान अचानक हुई बारिश से लदिया और रतिया नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे 50 से अधिक श्रद्धालु नदी के बीच फंस गए. पहले से तैनात एसडीआरएफ टीम ने उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला. देखें वीडियो.