देहरादून में बारिश का कहर देखने को मिली है. मूसलाधार बारिश के बाद विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में एक सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से आसपास के मकान क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं. हादसे की चपेट में आने से दो से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक महिला घायल हुई है. महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.