बारिश बनी काल! 10 इंच की पाइप में फंसा 6 साल का मासूम, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

उत्तराखंड के विकासनगर की खादर बस्ती में शनिवार की तेज बारिश के दौरान 6 वर्षीय अरमान नाले के तेज बहाव में बहकर 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया. ग्रामीणों ने जेसीबी से पाइप तोड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Advertisement
घटना ने बारिश में व्यवस्थाओं को लेकर खड़े किए कई सवाल. (Photo: Tina Shahu/ITG) घटना ने बारिश में व्यवस्थाओं को लेकर खड़े किए कई सवाल. (Photo: Tina Shahu/ITG)

टीना साहू

  • विकासनगर,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

उत्तराखंड में मानसून अब मौत और जिंदगी कि जंग बन चुका है. जिसके चलते आए दिन बरसाती आफ़त में मौत का आंकड़ा भी बढ़ता नज़र जा रहा है. इसी बीच विकासनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां खादर बस्ती में शनिवार की बारिश ऐसा खौफनाक मंजर छोड़ गई, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी. बताया जा रहा है कि यहां महज 6 साल का मासूम अरमान सड़क किनारे खेल रहा था, तभी बारिश के तेज बहाव ने उसे नाली के महज 10 इंच चौड़े पाइप में खींच लिया. 

Advertisement

10 इंच की पाइप में छटपटाता रहा मासूम, लेकिन नहीं हो पाया समय पर रेस्क्यू
पानी के प्रेसर के चलते मासूम 10 इंच की पाइप में फंस गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में मासूम के रेस्क्यू के लिए जेसीबी से पाइप तोड़कर बचाने की नाकाम कोशिश की गई. लेकिन जेसीबी मशीन की मदद से पाइप को तोड़कर जब तक मासूम को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.

हालांकि परिजनों द्वारा मासूम को आनन-फानन में उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे ने सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. 

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

Advertisement

वहीं, अगले 24 घंटों के लिए ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने संभावित जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है. लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, संवेदनशील इलाकों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »