उत्तराखंड: चमोली में एयरफोर्स का Mi17 हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट और जवान सुरक्ष‍ित

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. राहत की बात यह है कि इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्ष‍ित बताए जा रहे हैं.

Advertisement
अभ्यास के दौरान क्रैश हुआ चॉपर (फाइल फोटो) अभ्यास के दौरान क्रैश हुआ चॉपर (फाइल फोटो)

रोहित गुप्ता / मंजीत नेगी

  • देहरादून,
  • 19 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को भारतीय वायु सेना का MI17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. क्रैश होते ही इस हेलीकॉप्टर में आग लग गई. राहत की बात यह है कि इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्ष‍ित बताए जा रहे हैं.

हेलीकॉप्टर जब चमोली जिले में माना के करीब घसटोली हेलीपैड से उड़ान भर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. इस में एयरफोर्स के 2 पायलट, 2 ऑफिसर और सेना के 2 जेसीओ तथा 16 जवान सवार थे. यह बुधवार सुबह आर्मी के अभ्यास के दौरान चीन के बॉर्डर के पास हुआ.

Advertisement

चीन बॉर्डर के पास एक हफ्ते से चल रहा है अभ्यास
इस हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कुमाऊं रेजीमेंट कर ही थी. सेना और एयरफोर्स पिछले एक हफ्ते से चीन बॉर्डर के पास अभ्यास कर रहे हैं और यह हादसा भी एक नियमित अभ्यास के दौरान हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »