उत्तराखंडः चमोली में नदी में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, 5 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवल में रविवार को एक वाहन नदी में गिर गया. इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • चमोली,
  • 13 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

  • अंत्येष्टि में जाते समय हुआ हादसा
  • लापता की तलाश में जुटी है SDRF

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवल में रविवार को एक वाहन नदी में गिर गया. इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की एसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि इस एक व्यक्ति लापता है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. साथ ही लापता शख्स की तलाश की जा रही है.

Advertisement

सड़क दुर्घटना चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में हुई. जानकारी के अनुसार बलान क्षेत्र के लोग गांव के एक बुजुर्ग की अंत्येष्टि के लिए देवाला जा रहे थे. अंत्येष्टि में जा रहे लोग जिस मैक्स वाहन में सवार थे, वह बरसाना के पास अचानक अनियंत्रित हो गया. चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और मैक्स जा गिरा. वाहन पर लगभग 16 से 18 लोग सवार थे.

आधा दर्जन ने छलांग लगा बचाई जान

वाहन के अनियंत्रित होने के बाद 6 लोगों ने उससे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. लोगों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. लोगों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया वहीं पांच की मौत उपचार के दौरान हुई.

Advertisement

दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं जिलाधिकारी

हादसे की सूचना पाकर भी घटना स्थल पर पहुंच गईं. उन्होंने मातहतों से राहत और बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. इस हादसे से इलाके में मातम का माहौल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »