उत्तराखंड के चकराता में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी वैन, 13 लोगों की मौत

उत्तराखंड के देहरादून के चकराता में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है.

Advertisement
उत्तराखंड के देहरादून के चकराता में हुआ हादसा. उत्तराखंड के देहरादून के चकराता में हुआ हादसा.

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 31 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST
  • देहरादून के चकराता में हुआ हादसा
  • उत्तराखंड के सीएम ने जताया दुख

उत्तराखंड के देहरादून के चकराता में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां बायला से विकासनगर जा रही यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, 2 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है. 

चकराता के बुल्हाड़ बायला रोड पर ये हादसा हुआ. यहां अनियंत्रित होकर एक यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. वैन में सवार सभी यात्री एक ही गांव के बताए जा रहे हैं.

Advertisement

सीएम ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के चकराता में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने जिला प्रशासन से राहत एवं बचाव अभियान को तेज करने और घायलों को तत्काल मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराने के लिए कहा है.

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

(इनपुट- टीना साहू)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »