'सॉरी मम्मी मैं जा रही हूं...' देहरादून में नवविवाहिता टीचर सृष्टि कंडारी की मौत, ससुराल पक्ष पर FIR; अब CB-CID करेगी जांच

देहरादून में 8 महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी नवविवाहिता टीचर सृष्टि कंडारी की फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत से ठीक पहले सृष्टि ने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया. परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisement
सृष्टि को अंधविश्वास में प्रताड़ित करने का आरोप (Photo- ITG) सृष्टि को अंधविश्वास में प्रताड़ित करने का आरोप (Photo- ITG)

सागर शर्मा / अंकित शर्मा

  • देहरादून ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में रहने वाली सरकारी टीचर सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकने से मौत हो गई. सृष्टि की शादी 29 नवंबर 2025 को हर्रावाला निवासी सचिवालय कर्मचारी सौरभ रतूड़ी से त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई थी. 29 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे सृष्टि ने एक भावुक वीडियो बनाया, जिसमें उसने 'सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं' कहते हुए प्रताड़ना का दर्द बयां किया और इसके बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. 

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज, मानसिक प्रताड़ना और अंधविश्वास के चलते 'मनहूस' कहकर सताया जा रहा था. शिकायत मिलने के बाद डोईवाला पुलिस ने मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ये मामला पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

अंधविश्वास में प्रताड़ित करने का आरोप

सृष्टि की मां सीमा कंडारी के अनुसार, शादी के करीब तीन महीने बाद सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आया और बाद में कैंसर का पता चला. किसी तांत्रिक की सलाह पर ससुराल वालों ने मान लिया कि बहू के आने के बाद ही अनिष्ट शुरू हुआ है. घटना से तीन दिन पहले ससुर के निधन के बाद उस पर मानसिक दबाव और बढ़ा दिया गया.

Advertisement

परिजनों का दावा और मौत से पहले का वीडियो

सृष्टि मूल रूप से देवप्रयाग के रिगौली गांव की रहने वाली थी और गणित में टॉपर रही थी. 29 जुलाई को संपर्क न होने पर जब परिजन श्रीनगर से देहरादून पहुंचे, तब उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली. परिजनों का कहना है कि सृष्टि आत्महत्या नहीं कर सकती थी और अंधविश्वास के कारण उसे प्रताड़ित किया गया.

मामले की जांच अब CB-CID के हवाले

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी. मुख्यमंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गृह सचिव को जांच सीबी-सीआईडी (CB-CID) को सौंपने के लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »