देहरादून: फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो में रेस, चली गोली, मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड ऑफिसर की मौत

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया. स्कॉर्पियो सवारों द्वारा की गई फायरिंग की चपेट में आने से निर्दोष पूर्व सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर वीके जोशी की जान चली गई, जबकि फॉर्च्यूनर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Advertisement
देहरादून में ओवरटेकिंग में फायरिंग (Photo- ITG) देहरादून में ओवरटेकिंग में फायरिंग (Photo- ITG)

अंकित शर्मा

  • देहरादून ,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

Dehradun News: राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे ओवरटेकिंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मसूरी रोड पर दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो N के बीच पास न देने पर बहस हुई. इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने पीछा करते हुए फॉर्च्यूनर के टायरों पर गोलियां चलाईं.

इसी दौरान एक गोली वहां टहल रहे पूर्व सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर वीके जोशी को लग गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि फायरिंग के बाद अनियंत्रित फॉर्च्यूनर पेड़ से टकरा गई और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए.

Advertisement

सड़क पर दौड़ाया और फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग

मसूरी रोड पर शुरू हुआ यह विवाद मालसी के पास हिंसक मोड़ पर पहुंच गया. स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर को रोकने के लिए फिल्मी अंदाज में उसका पीछा किया. फायरिंग के कारण फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास एक पेड़ से जा टकराई. इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने कार में मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की और वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

पुलिस की नाकेबंदी और आरोपियों की तलाश

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जिले भर में नाकेबंदी कर दी गई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. यह घटना देहरादून में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सड़क पर बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिसने एक निर्दोष नागरिक की जान ले ली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement