चमोली के ऊपरी इलाकों में जून में बर्फबारी, बर्फ की चादर से ढका इलाका

चमोली के 5 से 6 हजार फीट की ऊंचाई वाले इलाकों की सुंदर तस्वीरें सामने आईं हैं. जहां जून के महीने में इतनी अधिक बर्फबारी हो रही है कि पूरे इलाके में 3 से 4 फीट बर्फ पड़ गई है और ये बड़ी सी सफेद चादर की तरह दिखाई पड़ रही है.

Advertisement
चमोली के ऊपरी इलाके में हो रही बर्फबारी का एक दृश्य चमोली के ऊपरी इलाके में हो रही बर्फबारी का एक दृश्य

aajtak.in

  • चमोली ,
  • 22 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST
  • चमोली के ऊपरी इलाकों में हो रही है बर्फबारी
  • तीन से चार मीटर की बन गई चादर
  • सूरज की रोशनी में बन रहा है सुदंर दृश्य

चमोली भारत-चीन सीमा माणा पास के क्षेत्र में जून के महीने में बर्फबारी देखने को मिल रही है. चमोली के 5 से 6 हजार फीट की ऊंचाई वाले इलाकों की सुंदर तस्वीरें सामने आईं हैं. जहां जून के महीने में भी इतनी अधिक बर्फबारी हो रही है कि पूरे इलाके में 3 से 4 फीट बर्फ जम गई है, बर्फ की ये पूरी पट्टी सफेद चादर की तरह दिखाई पड़ रही है.

Advertisement
चमोली में हो रही है भारी बर्फवारी

बता दें कि इस समय माणा पास के इस क्षेत्र में, भारतीय सेना और बीआरओ के स्टाफ मौजूद हैं. जहां बीते दिनों निचली जगह पर मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था.

सूरज की रोशनी में नहाती बर्फ की चादर

Uttarakhand Rainfall: उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश, उफान पर नदियां, चमोली के लिए अगले तीन घंटे भारी

वहीं भारत चीन सीमा क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र बर्फ के आगोश में आ गया है. जून के महीने में इतनी जबरदस्त बर्फबारी यहां आज तक नहीं देखने को मिली है. 

चमोली में हो रही बर्फवारी में घर भी ढकने लगे हैं

आपको बता दें कि इस समय देश में मानसून दस्तक दे चुका है दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं उत्तर पश्चिमी राजस्थान के आस-पास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. उधर, उत्तराखंड में मानसून की वजह से की जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है. जिससे नदियों में भयानक स्तर पर जलस्तर पहुंच चुका है.

Advertisement

अगर बात राष्ट्रीय राजधानी की करें तो दिल्ली के लोगों को मानसून के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून थोड़ा धीमी गति से आ रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement