उत्तराखंड में बढ़ाई गई सख्ती, महाराष्ट्र-पंजाब-केरल से आने वालों की होगी कोरोना जांच

उत्तराखंड में मंगलवार से महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य पदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों की जिले के बॉर्डर पर कोरोना की जांच की जाएगी. इसके लिए आशारोड़ी चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर व्यवस्था बनाई जा रही है.

Advertisement
उत्तराखंड में कोरोना से निपटने की तैयारियां तेज (फाइल फोटो) उत्तराखंड में कोरोना से निपटने की तैयारियां तेज (फाइल फोटो)

दिलीप सिंह राठौड़

  • देहरादून,
  • 23 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST
  • उत्तराखंड में बॉर्डर पर की जाएगी चेकिंग
  • लॉकडाउन के बाद से खत्म कर दिए गए थे चेक पॉइंट
  • आशारोड़ी चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर होगी चेकिंग

देश के पांच राज्यों में कोरोना मरीज बढ़ने पर उत्तराखंड में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जाने लगी है. मंगलवार से महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य पदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों की जिले के बॉर्डर पर कोरोना की जांच की जाएगी. इसके लिए आशारोड़ी चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर व्यवस्था बनाई जा रही है.

कोरोना के मरीज देश में कम हुए तो करीब तीन महीने पहले अनलॉक की गाइडलाइन को देखते हुए बार्डर से कोरोना चेक प्वाइंट हटा दिए गए थे. कोरोना वैक्सीन आने के बाद देश के अधिकांश जिलों में कोरोना मरीज घट रहे हैं. हालांकि, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य पदेश और छत्तीसगढ़ में फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं.

Advertisement

ऐसे में डीएम डा.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं. उन्होंने आशारोड़ी बॉर्डर, रेलवे स्टेशन और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इन पांच राज्यों से आ रहे लोगों की कोरोना जांच शुरू करने का निर्देश दिया है. डीएम के निर्देश पर संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम ने कोरोना जांच प्वाइंट फिर से बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. यह टीम हॉट स्पॉट पांच राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच करेगी.

आपको बता दें कि देश के कुछ हिस्सों में अचानक से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए पीएमओ ने आपातकालीन बैठक बुलाई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि ''देश में एक्टिव मामले 1.50 लाख से नीचे बने हुए हैं. लेकिन कुछ राज्यों जैसे पंजाब, महाराष्ट्र, केरल आदि में अचानक से कोरोना मामले बढ़ने लगे हैं जोकि एक चिंता की बात है.''

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि देश के 38% एक्टिव कोरोना मामले हैं अकेले केरल में ही हैं इसी तरह महाराष्ट्र में भी देश के 37% एक्टिव कोरोना के मामले हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »