...तब अनुपम खेर ने कहा था- योगी को पार्टी से बाहर फेंक देना चाहिए

कई मुद्दों पर बीजेपी के समर्थन में बोलने वाले अनुपम खेर ने एक समय उन्हें पार्टी से बाहर करने की बात कही थी. अनुपम ने कोलकाता में 'बढ़ती असहिष्णुता' पर चर्चा के दौरान कहा था- आदित्यनाथ और साध्वी प्राची, जो बकवास बात करते हैं, उन्हें बीजेपी से बाहर फेंक दिया जाना चाहिए और सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ और अनुपम खेर योगी आदित्यनाथ और अनुपम खेर

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. इस रेस में कई सीनियर नेताओं के नाम चल रहे थे, लेकिन शनिवार सुबह जब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद योगी आदित्यनाथ को स्पेशल प्लेन से दिल्ली बुलाया तो सीएम पद के लिए उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जाने लगा. योगी बीजेपी के फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं. उन्हें हिंदुत्व का बड़ा चेहरा माना जाता है और उनकी राजनीति भी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उनकी राजनीति का प्रमुख एजेंडा है. आदित्यनाथ अब रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. विधायक दल की बैठक में उन्हें यूपी का सीएम चुना गया.

Advertisement


लेकिन कई मुद्दों पर बीजेपी के समर्थन में बोलने वाले अनुपम खेर ने एक समय उन्हें पार्टी से बाहर करने की बात कही थी. अनुपम ने कोलकाता में 'बढ़ती असहिष्णुता' पर चर्चा के दौरान कहा था- आदित्यनाथ और साध्वी प्राची, जो बकवास बात करते हैं, उन्हें बीजेपी से बाहर फेंक दिया जाना चाहिए और सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए.


इससे नाराज होकर योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए अभिनेता अनुपम खेर को असल जिंदगी का खलनायक बताया था. योगी ने कहा था कि हर कोई खलनायक के चरित्र के बारे में जानता है. वो सिर्फ रील लाइफ में विलेन नहीं हैं, बल्कि असल जिंदली में भी विलेन हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »