धार्मिक यात्राओं के लिए योगी ने लॉन्च की वेबसाइट, चल रही है 1 महीने पीछे

लेकिन इस वेबसाइट में एक खामी देखने को मिली. वेबसाइट का हिंदी वर्जन 1 महीने पहले की तारीख दिखा रहा है.

Advertisement
योगी ने लॉन्च की वेबसाइट योगी ने लॉन्च की वेबसाइट

शिवपूजन झा

  • लखनऊ,
  • 13 जून 2017,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी धर्मार्थ कार्य नाम की वेबसाइट लॉन्च की. इस वेबसाइट के जरिये राज्य से कई धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. लेकिन इस वेबसाइट में एक खामी देखने को मिली. वेबसाइट का हिंदी वर्जन 1 महीने पहले की तारीख दिखा रहा है.

दरअसल, वेबसाइट के अंग्रेजी लिंक पर तो ताजा तारीख (13 जून ) दिख रही है, लेकिन हिंदी लिंक पर 1 महीने पुरानी तारीख (13 मई) दिख रहा है. जो कि चौंकाने वाला है.

Advertisement

हिंदी की वेबसाइट...

 

अंग्रेजी की वेबसाइट,

किस काम आएगी वेबसाइट?
यहां रजिस्टर कर सभी श्रद्धालु मूलभूत जन सुविधाओं यथा मार्ग व्यवस्था, विश्राम गृह, प्रकाश व्यवस्था,पेय जल सुविधा जलपान भोजन आदि को सुलभ कराया जाना है. इसके साथ ही वेबसाइट पर राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सभी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी गई है.

इन यात्राओं का विवरण-

- कैलाश मानसरोवर यात्रा

- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

- सिंधु दर्शन यात्रा

- वरिष्ठ नागरिक यात्रा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »