मेरठ: सुहागरात पर पति के पैरों तले जमीन खिसकी! दुल्हन निकली 5 माह की प्रेग्नेंट

एक शख्स की शादी की खुशियां उस वक़्त गायब हो गईं, जब शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी 5 महीने की प्रेग्नेंट है. इसके बाद पति शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया. 

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 31 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • खबर सुनते ही पुलिस के पास पहुंचा पति
  • पत्नी के पेट में पल रहे थे जुड़वा बच्चे
  • अल्ट्रासाउंड से सामने आई हकीकत

यूपी के मेरठ (UP, Merrut) में एक शख्स की शादी की खुशियां उस वक़्त गायब हो गईं, जब शादी के बाद सुहागरात के मौके पर पति को पता चला कि उसकी पत्नी 5 महीने की प्रेग्नेंट है. इस खबर से परिवार में सनसनी फैल गई. वहीं पति पुलिस के पास पहुंच गया. 

पति ने लगाए ये आरोप

पति का आरोप है कि उसने जब पत्नी के प्रेग्नेंट होने की बात ससुराल वालों को बताई तो ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. इतना ही नही उससे अब 10 लाख रुपये की मांग भी कर रहे हैं. 

Advertisement

पुलिस के पास पहुंचा पति 

अब वो शख्स न्याय की आस में मेरठ एसएसपी ऑफिस पंहुचा है, जहां उसने लिखित शिकायत कर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है. वहीं उसके पिता ने बताया कि शादी की रात में ही दुल्हन ने उसके बेटे से कहा था कि उसके पेट मे दर्द है. लेकिन तब किसी का ध्यान नहीं गया. 

पेट मे पल रहे थे जुड़वा बच्चे 

लेकिन जब पति को शक हुआ तो उसने ये बात अपनी मां को बताई. जिसके बाद पत्नी (नवविवाहिता) को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद पति और उसके घरवालों के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई. 

अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में शख्स की पत्नी 5 माह की प्रेग्नेंट निकली और पता चला कि उसके पेट मे जुड़वा बच्चे पल रहे हैं. हालांकि, पत्नी के घरवाले इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं और उल्टे लड़के को फंसाने की धमकी दे रहे हैं. फिलहाल, इस मामले में पुलिस अधिकारियो ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »