वाराणसी: BHU के अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 12 घायल

शनिवार सुबह विश्वविद्यालय परिसर में स्थि‍त सर सुंदर लाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक जोर का धमाका हुआ.

Advertisement
वाराणसी स्थि‍त बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी स्थि‍त बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2016,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

बनारस‍ हिंदू विश्वविद्याल के अस्पताल में शनिवार को एक ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 12 से अधि‍क लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को वहीं अस्पताल में भर्ती किया गया है. जबकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह परिसर में स्थि‍त सर सुंदर लाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक जोर का धमाका हुआ. ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट के बाद अस्पताल में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा, वहीं बाद में 12 से अधि‍क लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली.

Advertisement

मामले में अभी अधि‍क जानकारी नहीं मिल पाई कि सिलेंडर में धमाका कैसे हुआ. अस्पताल मामले की छानबीन में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »