अमेठी: नाना के लिए ट्विटर पर मांगी ऑक्सीजन, युवक पर अफवाह फैलाने का केस दर्ज

अमेठी पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है. आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के जरिए ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने की कोशिश की.

Advertisement
ऑक्सीजन को लेकर अफवाह फैलाने पर केस (सांकेतिक तस्वीर: PTI) ऑक्सीजन को लेकर अफवाह फैलाने पर केस (सांकेतिक तस्वीर: PTI)

अभिषेक मिश्रा

  • अमेठी,
  • 28 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST
  • ऑक्सीजन को लेकर अफवाह फैलाने पर FIR
  • नॉन-कोविड मरीज के लिए मांगी ऑक्सीजन

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं, हर दिन केसों की संख्या बढ़ रही है. लेकिन अगर कोरोना के इस संकट के बीच आपने सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश की, तो कानूनी एक्शन हो सकता है. ऐसा ही एक युवक के साथ हुआ है, पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है, जिसने ट्विटर पर अपने नाना के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद मांगी. लेकिन, उसके नाना की मौत कोविड से नहीं बल्कि हार्ट अटैक के कारण हुई थी. 

Advertisement

अब यूपी पुलिस ने जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने के लिए केस दर्ज कर लिया है. दरअसल, जिस व्यक्ति पर ये केस दर्ज किया गया है, उसका नाम शशांक यादव है. उसने ट्विटर पर ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद मांगी, लेकिन उसमें ये नहीं लिखा कि मदद किस कारण से मांग रहा है. 

जब शशांक यादव ने ट्वीट किया, तो उसने अभिनेता सोनू सूद को भी टैग किया, जिसके बाद कई अन्य पत्रकार भी इस वार्ता में जुड़ते चले गए. इसी वार्ता में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी को भी टैग किया गया. स्मृति ईरानी ने कुछ ही देर बाद जवाब दिया कि शशांक यादव को फोन करने की कोशिश की है, लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे हैं. सांसद ने इसी के साथ स्थानीय अधिकारी, पुलिस को भी मदद के निर्देश दिए.

Advertisement

हालांकि, कुछ देर के बाद शशांक यादव के नाना का निधन हो गया, जिसकी उसने ट्विटर पर जानकारी दी. अब इस पूरे घटनाक्रम पर अमेठी के डीएम अरुण कुमार का कहना है कि दुर्गापुर में शशांक के नाना का इलाज चल रहा था, उन्हें कोविड नहीं था. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ. 

अमेठी के एसपी दिनेश कुमार ने इंडिया टुडे से बताया कि जिस व्यक्ति ने ट्वीट किया वो राजस्थान का है, अमेठी में उसके रिश्तेदार रहते थे. जो व्यक्ति बीमार थे, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था और ऑक्सीजन की कोई जरूरत नहीं थी. अब उस शख्स के खिलाफ ऑक्सीजन की कमी की अफवाह फैलाने के लिए केस दर्ज किया गया है, प्रशासन का कहना है कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »