मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. बुजुर्ग शख्स की उम्र 83 वर्षीय थी. वहीं बुधवार को 10 प्रवासी मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.
मुजफ्फरनगर के सीएमओ प्रवीण चोपड़ा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि बुजुर्ग शख्स की कोरोना रिपोर्ट 24 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी. कोविड-19 हॉस्पिटल में ही शख्स की मौत हो गई.
बुजुर्ग पहले जिला अस्पताल में डायलिसिस पर था, जिसकी बाद में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. तमिलनाडु से लौटे 10 प्रवासी मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
सभी संक्रमितों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है. जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने इस बात की जानकारी दी. प्रवासी मजदूरों को ककरोली में रखा गया था, वे सभी तमिलनाडु से लौटे थे.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
यूपी में अब तक कोरोना से 170 की मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यूपी में अब तक 6,548 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं, वहीं 3,698 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. राज्य में 170 लोगों की मौत भी कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...
देश में अब तक 4,337 की मौत
कोरोना वायरस अब देश में महामारी बन गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 1,51,767 से ज्याादा हो गए हैं. कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 83,004 हो गई है.
देश में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 64,425 हो गई है, वहीं अब तक 4,337 लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं.
कोरोना वायरस पर WHO की इस चेतावनी से दुनिया भर में और बढ़ी चिंता
aajtak.in