यूपी: एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना की चपेट में, सिद्धार्थनाथ सिंह की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस अपना जाल लगातार फैला रहा है. योगी कैबिनेट के एक और मंत्री अब इस वायरस की चपेट में आए हैं. सिद्धार्थनाथ सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Advertisement
यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (फाइल) यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST
  • योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को कोरोना
  • ट्वीट कर मंत्री ने दी जानकारी
  • आधा दर्जन से अधिक मंत्री को हो चुका कोरोना

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री भी लगातार इस वायरस का शिकार हो रहे हैं. गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

यूपी सरकार में MSME मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने लिखा, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जाँच करवा लें.’

Advertisement

कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जाँच करवा लें।

— Sidharth Nath Singh (@SidharthNSingh)

बता दें कि बीते दिन ही यूपी सरकार में एक और मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. अबतक प्रदेश सरकार में करीब दस मंत्री कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. जबकि दो मंत्रियों की महामारी के कारण मौत हो गई है.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री उदयभान सिंह, अतुल गर्ग की रिपोर्ट भी बीते दिनों पॉजिटिव आई थी. इससे पहले चेतन चौहान और कमल रानी वरुण इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

यूपी में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का आंकड़ा

Advertisement

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. बीते दिन राज्य में अबतक का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला, 24 घंटे में करीब 5900 केस सामने आए थे. यूपी में कोरोना वायरस के कुल केस की संख्या दो लाख पार कर गई है, जबकि तीन हजार से अधिक की मौत हो गई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement