UP: बलिया में SDM ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, CM योगी ने किया सस्पेंड

बलिया में कोरोना के रोकथाम के लिए बेल्थरा तहसील में तैनात SDM अशोक चौधरी ने गुरुवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वालों और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अचानक अभियान शुरू कर दिया. एसडीएम अपनी टीम के साथ पूरे एक्शन में दिखे. उन्होंने तहसील में मौजूद फरियादियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया.

Advertisement
नियमों का पालन न करने वालों को SDM ने पीटा (वीडियो ग्रैब) नियमों का पालन न करने वालों को SDM ने पीटा (वीडियो ग्रैब)

आशीष श्रीवास्तव

  • बलिया,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:27 AM IST

  • SDM के अभियान से खलबली
  • एसडीएम ने की लोगों की पिटाई
उत्तर प्रदेश के बलिया में कोरोना रोकथाम के लिए तैनात एसडीएम ने कोरोना नियमों का पालन न करने वाले और बेवजह घूम रहे लोगों को शहर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. एसडीएम अशोक चौधरी पुलिस के साथ सड़क पर मुआयना करने निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं. एसडीएम ने मास्क न पहनकर तहसील आए लोगों को भी पीटा.

सीएमओ ने तुरंत लिया एक्शन

Advertisement

एसडीएम के एक्शन और तौर-तरीके पर आस-पास के लोगों में काफी नाराजगी है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर तुरंत कार्रवाई की है और एसडीएम अशोक चौधरी को निलंबित कर राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ने ये जानकारी दी है.

अचानक शुरू किया अभियान

बलिया में कोरोना के रोकथाम के लिए बेल्थरा तहसील में तैनात SDM अशोक चौधरी ने गुरुवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वालों और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अचानक अभियान शुरू कर दिया. एसडीएम अपनी टीम के साथ पूरे एक्शन में दिखे. उन्होंने तहसील में मौजूद फरियादियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया. इस बीच किसी ने एक्शन में आए एसडीएम साहब का वीडियो बना लिया, अब ये वीडियो शहर में तेजी से शेयर हो रहा है.

तहसील के बाद बाजार में भी पिटाई

Advertisement

इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति मच गई. कई फरियादी मास्क की बजाय रुमाल पहने होने का हवाला दे रहे थे, लेकिन SDM महोदय की लाठी रुकी नहीं. तहसील के बाद एसडीएम बाजार की ओर निकले और यहां भी कहर बरपा दिया. उनके सामने मास्क न पहने जो भी आए, चाहे बुजुर्ग हो या युवा उनकी लाठियों की चपेट में आ गए. इस घटना से शहर में काफी नाराजगी है और लोगों ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »