खास होगी इसबार अयोध्या की दिवाली, घर बैठे वर्चुअल दीपोत्सव में ले सकेंगे हिस्सा

अयोध्या में इस दिवाली खास होने जा रही है. भव्य दीपोत्सव में लोग अपने घर बैठकर ही हिस्सा ले सकेंगे. इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है.

Advertisement
अयोध्या में मनेगी भव्य दिवाली (फाइल फोटो) अयोध्या में मनेगी भव्य दिवाली (फाइल फोटो)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 09 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST
  • अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी
  • वर्चुअल तरीके से लोग ले पाएंगे हिस्सा

अयोध्या में इस बार की दिवाली खास होने जा रही है. राम मंदिर की नींव डलने के बाद पहली बार अयोध्या में भव्य रूप से दिवाली मनाई जाएगी. कोरोना संकट के बीच ये त्योहार मन रहा है, ऐसे में काफी कुछ डिजिटल हो गया है. इस बार 'अयोध्या दीपोत्सव' में करोड़ों राम भक्त श्रीरामलला दरबार में वर्चुअल हाजिरी लगाएंगे. 

करीब 5 शताब्दी की प्रतीक्षा के बाद अब जबकि श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है, ऐसे में कोई भी श्रद्धालु राम दरबार में आस्था-दीप जलाने से वंचित न रहे, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एक वेब-पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिसपर लोग वर्चुअल अयोध्या के महोत्सव में हिस्सा ले सकेंगे.

कैसे कर पाएंगे वर्चुअल दर्शन?
प्रदेश सरकार द्वारा तैयार कराया जा रहा यह अनूठा वर्चुअल दीपोत्सव प्लेटफार्म बिल्कुल रियल जैसा अनुभव देगा. पोर्टल पर श्रीरामलला विराजमान की तस्वीर होगी. जिसके समक्ष दीप वर्चुअल दीप प्रज्ज्वलन होगा. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 


वेब पोर्टल में श्रद्धालु अपने भावानुसार मिट्टी, तांबे, स्टील अथवा किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चयन कर सकेंगे. घी, सरसों अथवा तिल के तेल का विकल्प भी उपलब्ध होगा. यही नहीं श्रद्धालु अगर पुरुष है तो पुरुष अथवा महिला होने पर महिला के वर्चुअल हाथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे. 

इसके बाद दीप जलाने पर श्रद्धालु की जानकारी के आधार पर रामलला की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से धन्यवाद-पत्र भी जारी होगा. 13 नवंबर को ये पोर्टल आम लोगों के लिए खुलेगा. बता दें कि इस बार खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली तरीके से कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. 

कोरोना गाइडलाइन का पालन अयोध्या में जरूरी
कोरोना काल में पहली बार भव्य आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव को भव्य-दिव्य बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्पष्ट कहा है कि कहीं भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. इस दौरान हर रोज अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जितने भी कार्यक्रम होंगे सभी में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. 

बता दें कि इस बार अयोध्या में करीब साढ़े पांच लाख दीप जलाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री योगी रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों का अवलोकन करेंगे. साथ ही, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप, की आरती कर श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे. मुख्यमंत्री जन्मभूमि परिसर में रामलला की आरती भी उतारेंगे, अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सीधी नजर है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »