यूपी: एक नवंबर से खुलेंगे नेशनल पार्क, पर्यटकों को बरतनी होगी ये सावधानी

दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व व कतर्नियाघाट पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना है. जिसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Advertisement
यूपी में एक नवंबर से खुलेंगे नेशनल पार्क यूपी में एक नवंबर से खुलेंगे नेशनल पार्क

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 30 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST
  • यूपी में एक नवंबर से खुलेंगे नेशनल पार्क
  • कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
  • बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना

यूपी में एक नवंबर से नेशनल पार्क और सफारी खुल जाएंगे. यानी कि एक नवंबर से सभी सैलानी नेशनल पार्क में घूम सकेंगे. हालांकि इस दौरान सैलानियों को सभी स्थानों पर कोविड-19 से जुड़ी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. इसके अलावा नेशनल पार्क में 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 10 साल से छोटे बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मास्क न लगाने पर 500 का जुर्माना भी वसूला जाएगा. 

Advertisement

वहीं, दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व व कतर्नियाघाट पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना है. जिसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. यहां आने वाले सैलानियों को कड़े नियमों का पालन करना होगा. बिना तापमान जांचे उन्हें पार्क के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा. कोविड-19 संक्रमण वाले सैलानियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

यूपी में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट
यूपी में लोगों के लिए अब कोरोना टेस्ट कराना और भी सस्ता हो गया है. प्रदेश में अब 600 रुपये में कोरोना संक्रमण की जांच हो सकेगी. राजकीय मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अब सिर्फ 600 रुपये ही देने होंगे.

देखें: आजतक LIVE TV

इसके अलावा थैलेसीमिया व हीमोफीलिया के मरीजों और उनके तीमारदारों की कोरोना जांच निशुल्क की जाएगी. जांच के लिए तय की गई अधिकतम राशि को 1500 रुपये से घटाकर अब 600 रुपये कर दिया गया है. वहीं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों और एक तीमारदार की आरटी-पीसीआर जांच महज 300 रुपयों में ही होगी. 

Advertisement

मोबाइल वैन पर मिलेगा सस्ता आलू-प्याज

योगी सरकार ने आलू-प्याज के बढ़े हुए दामों को देखते हुए इसे मोबाइल वैन पर सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने की बात कही है. शुक्रवार से लखनऊ में इसकी शुरुआत हुई. नए रेट के मुताबिक लोगों को आलू 36 रुपये और प्याज 55 रुपये किलो बेचा जाएगा. आलू-प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि और विपणन कार्य से जुड़ी संस्थाओं और विभागों को समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए थे.

वैन से आलू-प्याज के साथ-साथ दाल भी बेचने की योजना है. मंडी परिषद के द्वारा इस योजना के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है. लखनऊ के बाद इस योजना को अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »