यूपी सरकार बुलंदशहर में हाइवे पर हुई गैंगरेप और लूट की घटना की सीबीआई जांच कराने को तैयार है. गुरुवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा है कि वो इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार हैं.
बुलंदशहर की घटना पर सभी पार्टियां अखिलेश सरकार पर लगातार हमला बोल रही है. सीएम अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले की सीबीआई से जांच कराने को तैयार है. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी.
शुक्रवार की रात हाईवे पर मां-बेटी से हुआ था गैंगरेप
(एनएच-91) पर लुटेरों ने कार सवार परिवार को निशाना बनाया था. लूटपाट के बाद बदमाश कार में मौजूद महिला और उसकी 11 साल की बेटी को खींचकर खेत की तरफ लेकर गए, जहां उनका गैंगरेप किया.
पीडित परिवार ने कहा था करेंगे आत्महत्या
में हुई घटना के बाद पीड़िता के पिता ने कहा था कि अगर उन्हें तीन महीने के अंदर इंसाफ नहीं मिला और दोषियों को सजा नहीं हुई, तो पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा.
मायावती ने भी साधा था निशाना
बुलंदशहर में हुई घटना पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा सरकार में सरकारी व्यवस्था लचर और बदहाल हो गई है. अपराधियों में कानून का कोई डर और खौफ बचा ही नहीं है. माया ने कहा था कि सरकार इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाए और आरोपियों को तीन महीने के अंदर सजा हो.
अंजलि कर्मकार / अभिषेक रस्तोगी