गाजियाबाद: AAP की बैठक में महिला नेता ने शख्स को जड़ा थप्पड़

गाजियाबाद के लोनी में आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तर में हो रही मीटिंग में एक महिला ने एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया. इस चांटा कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
बैठक के दौरान महिला नेता ने जड़ा थप्पड़ (वीडियो ग्रैब) बैठक के दौरान महिला नेता ने जड़ा थप्पड़ (वीडियो ग्रैब)

अरविंद ओझा

  • गाजियाबाद,
  • 02 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST
  • गाजियाबाद के लोनी में AAP पार्टी की मीटिंग
  • पीड़ित समेत कई लोग लगातार लगा रहे थे आरोप
  • थप्पड़ के साथ महिला ने अपशब्दों का किया इस्तेमाल

गाजियाबाद के लोनी में आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तर में हो रही मीटिंग में एक महिला ने एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया. इस चांटा कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो लोनी इलाके का है. ये मीटिंग आप आदमी पार्टी के दफ्तर में चल रही थी. ये मीटिंग हर हफ्ते होती है जिसमें आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव की रणनीति तैयार होती है.

Advertisement

मीटिंग में पार्टी के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पार्टी के लोकल वॉट्सऐप ग्रुप में कुछ लोग अपशब्द भाषा का इस्तेमाल करते हैं और ग्रुप में कार्यकर्ताओं को अपनी बात नहीं रखने देते.

महिला ने लगाया थप्पड़

 

इसे भी क्लिक करें --- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ रही BSP, मायावती पर लगे BJP से मिलीभगत के आरोप

मीटिंग में ये बातचीत चल ही रही थी कि वहां मौजूद एक महिला उठती है वो भड़क कर उस शख्स को थप्पड़ जड़ देती है. थप्पड़ के साथ महिला अपशब्दों का इस्तेमाल भी करती दिखती है.

दोनों पार्टी मामले की शिकायत थाने में देने को तैयार थे. लेकिन थप्पड़ का वीडियो वायरल होते होते दिल्ली तक पहुंच गया जिसके बाद आला नेताओं ने मामले को सुलझाया. वीडियो 24 जून का बताया जा रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »