गाजियाबाद के IMS कॉलेज के पास मिली लड़की की लाश, शिनाख्त नहीं

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह एक लड़की की लाश मिली. डासना के आईएमएस कॉलेज के पास 21 साल की लड़की की लाश मिली. लड़की का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है. इस कारण लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस जांच में जुट गई है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह एक लड़की की लाश मिली. डासना के आईएमएस कॉलेज के पास 21 साल की लड़की की लाश मिली. लड़की का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है. इस कारण लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस जांच में जुट गई है.

गाजियाबाद ऐसा इलाका है जहां आए दिन कोई न कोई आपराधिक मामले देखने को मिलते रहते हैं. गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के संगम पार्क कॉलोनी में बीती बुधवार रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर अपनी मां को आग लगा दी. मां और बेटे में पिछले कुछ दिनों से अनबन और पारिवारिक तनाव था. मां बेटे को शराब पीने से मना करती थी. घर मे आग लगती देख आसपास के लोग जब पहुंचे तो महिला को झुलसते देखा.

Advertisement

मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को बचाया और गंभीर हालत में दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. आरोपित नशे में था, खोड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

खोड़ा इलाके के संगम पार्क कालोनी में यादव चौक के पास आरोपी मोहन लाल (34) परिवार के साथ रहता है. परिवार में पत्नी, पांच बच्चे, भाई और मां भी रहती हैं. मोहन लाल घर के पास ही सैलून की दुकान चलाता है. मोहन लाल अक्सर शराब पीता है. शराब पीने की लत के चलते उसका आए दिन परिवार वालों से लड़ाई-झगड़ा होता है.

आरोप है कि बेवजह वह शराब के नशे में परिवार वालों को गाली देता और झगड़ता है. बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे मोहन लाल ने अपनी मां भगवान देवी (58) से कहासुनी कर ली. इसके बाद वह शराब पीकर घर पहुंचा. उसने पेट्रोल छिड़क कर अपनी मां को आग लगा दी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »