फ्लाईओवर हादसे पर बोले योगी- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी

योगी शनिवार रात अचानक वाराणसी के तूफानी दौरे पर आए थे. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लिया.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

शिवेंद्र श्रीवास्तव / वरुण शैलेश

  • वाराणसी,
  • 20 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वाराणसी फ्लाईओवर हादसा मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी को भी शासन की योजनाओं के साथ छेड़छाड़ करने या आम जन के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी.

दरअसल योगी शनिवार रात अचानक वाराणसी के तूफानी दौरे पर आए थे. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लिया.

Advertisement

आधा दर्जन जगहों पर निरीक्षण के बाद जब सीएम योगी से पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर सात अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. प्रथम दृष्टया सभी आरोपियों के खिलाफ अनुशासनात्मक विभागीय कार्रवाई हो चूकी है. शेष की विवेचना चल रही है. सीएम ने कहा कि विवेचना का परिणाम सामने आने दीजिए. क्वालिटी जांच के लिए नमूना भेजे गए हैं. रिपोर्ट मिलने पर कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा.

ने कहा कि वाराणसी में जारी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की कोशिश की जा रही है. पीएम ने काशी को  विकास की बहुत सारी योजनाएं दी है. समय पर काम हो सके और कोई बाधा और लापरवाही न हो. इसलिए निरीक्षण किया है. सभी काम समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं.

गौरतलब है कि इसी माह के अंत में पीएम योगी का काशीवासियों को कई नए तोहफे देने के लिए वाराणसी में संभावित दौरा है. इसी कड़ी में सीएम योगी अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे. सबसे पहले मुख्यमंत्री ने 130 करोड़ की लागत से बन रहे राज्य कर्मचारी बीमा निगम के 150 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने दिसंबर 2018 तक हर हालत में निर्माण कार्य को पूरा कराये जाने का निर्देश दिया.

Advertisement

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सारनाथ में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बीएचयू के पास नरिया में निर्माणाधीन 750 करोड़ लागत की मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर का भी निरीक्षण किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement