उन्नाव: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी, चार के खिलाफ केस

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई है. सांसद के मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

Advertisement
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज. (फाइल फोटो) बीजेपी सांसद साक्षी महाराज. (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • उन्नाव,
  • 28 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST
  • चार के खिलाफ केस दर्ज
  • उन्नाव से बीजेपी हैं साक्षी महाराज

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई है. सांसद के मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. सांसद प्रतिनिधि मौलाना हसनैन ने सफीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

दुबई में रह रहे सगीर समेत 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी पिता-पुत्र सफीपुर कस्बे के रहने वाले हैं. सफीपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है. साक्षी महाराज उन्नाव से बीजेपी के टिकट पर सांसद हैं.

Advertisement

सांसद साक्षी महाराज के मुताबिक बीते शनिवार की शाम उन्हें एक अनजान नंबर से कई बार फोन कॉल आए. फोन उठाने पर सामने वाले शख्स ने अभद्रता करते हुए उन्हें बम से मार देने की धमकी दी. धमकी देने वाले ने कहा कि वह उनका वंश सहित नाश कर देगा.

सांसद साक्षी महाराज ने इस बात की जानकारी एसपी अविनाश पांडे को दी. बता दें कि अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले साक्षी महाराज को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है.

इसी साल जून के महीने में सांसद साक्षी महाराज के साथ ठगी होने का मामला सामने आया था. दो जालसाजों ने फर्जी चेक लगाकर उनके बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाल लिए थे. बदमाशों ने तीसरा चेक भी लगाया था, लेकिन पैसे नहीं निकाल पाए. इस मामले में पुलिस ने बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »