स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ पीड़िता ने दी दिल्ली पुलिस को शिकायत

पीड़िता ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अपनी शिकायत दे दी है. हालांकि अभी तक इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद (फाइल फोटोः आज तक) भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद (फाइल फोटोः आज तक)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

एक छात्रा द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने के बाद अब पीड़ित लड़की ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत भी दे दी है.

पीड़िता ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अपनी शिकायत दे दी है. हालांकि अभी तक इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एक कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे.

छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद के कॉलेज की ही एक लड़की ने उन पर यौन उत्पीड़न करने और अपहरण का आरोप लगाया था. गायब लड़की को उत्तर प्रदेश पुलिस ने लड़की को बरामद कर राजस्थान से बरामदगी का दावा किया था. सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर आरोप लगाने वाली लड़की को कोर्ट में पेश किया गया था.

कोर्ट ने पीड़िता और उसके भाई का दाखिला बरेली यूनिवर्सिटी में कराने, परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »