हाथरस: बीजेपी नेता का सवाल- ऐसी लड़कियां गन्ने के खेत में ही क्यों पाई जाती हैं

बीजेपी नेता ने कहा कि सीबीआई जांच की चार्जशीट दाखिल होने तक सभी आरोपियों को तत्काल जेल से रिहा कर दिया जाए. जो बात मैं कह रहा हूं अगर उसकी तथ्यात्मक विवेचना हो तो मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि ये लड़के निर्दोष पाए जाएंगे.

Advertisement
बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का शर्मनाक बयान बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का शर्मनाक बयान

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी ,
  • 07 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST
  • बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का विवादित बयान
  • हाथरस कांड के आरोपियों के पक्ष में खुलकर खड़े हुए
  • महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- नेता कहलाने लायक नहीं

यूपी के बाराबंकी में अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के पति और खुद दुराचार के मुकदमे में आरोपी बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव अब खुलकर हाथरस मामले के आरोपियों के पक्ष में खड़े हो गए हैं. 

रंजीत बहादुर ने बयान जारी करते हुए हाथरस मामले के सभी आरोपियों के निर्दोष होने का दावा किया है और पीड़िता पर शर्मनाक टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, ''...ऐसी जितनी लड़कियां इस तरह की मरती हैं, ये कुछ ही जगहों पर पाई जाती हैं. ये गन्ने  के खेत में पाई जाती हैं, अरहर के खेत में पाई जाती हैं, मक्के के खेत में पाई जाती हैं, बाजरे के खेत में पाई जाती हैं, ये नाले में पाई जाती हैं, झाड़ियों में पाई जाती हैं, जंगल में पाई जाती हैं. ये धान के खेत में मरी क्यों नहीं मिलती हैं, गेहूं के खेत में मरी क्यों नहीं मिलती हैं. इनकी मरने की जगह ही वही है. कोई इनको घसीटकर ले जाते देखता नहीं है. आखिर ये घटना इन्हीं जगहों पर क्यों होती हैं. ये पूरे देश स्तर पर जांच का विषय है. मैंने गलत नहीं कहा है, लेकिन लड़की दोषी नहीं है...''

Advertisement

बीजेपी नेता ने कहा कि सीबीआई जांच की चार्जशीट दाखिल होने तक सभी आरोपियों को तत्काल जेल से रिहा कर दिया जाए. जो बात मैं कह रहा हूं अगर उसकी तथ्यात्मक विवेचना हो तो मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि ये लड़के निर्दोष पाए जाएंगे.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस पीड़िता के संबंध में बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव द्वारा की गई अपमानजनक और अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है. आयोग ने उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे एनसीडब्ल्यू के समक्ष पेश होने का निर्देश देते हुए एक नोटिस भेजा है.

Advertisement

बता दे कि बीजेपी नेता रंजीत बहादुर अक्सर विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. वो अपने आप को इंटरनेशनल डॉन बबलू श्रीवास्तव का गुरु बताते हैं. इन पर बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ समेत कई जिलों में 44 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. यही नहीं रंजीत बहादुर पर बाराबंकी नगर कोतवाली में दुराचार का भी मुकदमा दर्ज है. इसमें उनके भाई रज्जू भी शामिल हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »