अवैध निर्माण पर घिरे सपा विधायक, पार्टी ने किया 6 साल के लिए बर्खास्त

समाजवादी पार्टी ने अवैध निर्माण के आरोपों से घिर विधायक रामपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है.

Advertisement
अखिलेश यादव, सीएम अखिलेश यादव, सीएम

लव रघुवंशी / अभिषेक रस्तोगी

  • लखनऊ,
  • 29 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

समाजवादी पार्टी ने अवैध निर्माण के आरोपों से घिर विधायक रामपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है.

सीतापुर के विधायक रामपाल यादव की लखनऊ के जिया मऊ में अवैध बिल्डिंग बन रही थी. हाई कोर्ट ने बिल्डिंग के अवैध निर्माण को रोकने का आदेश दिया था, लेकिन सत्ता के नशे में चूर विधायक थे की मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे थे.

Advertisement

इसी बीच जब गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण उनके अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंचे तो विधायक और उनके समर्थक अधिकारियों और पुलिस कर्मी से ही भिड़ गए.

विधायक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
कानून के शिकंजे में आए विधायक रामपाल यादव को एक तरफ तो कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, तो वहीं सीएम अखिलेश यादव ने आरोपी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया.


हमेशा लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे का दर्द झेलने वाली सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक जब उनके विधायक की सरेआम हुई गुंडई की खबर पहुंची, तो शायद उन्होंने भी रामपाल के जरिए बाकियो को सन्देश देने की ठान ली और यही कारण रहा की पुलिस भी हरकत में आई और विधायक को खींच कर पुलिस जीप में लादकर थाने ले गई. जिसके बाद विधायक रामपाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement

सीतापुर में भी गिराया गया अवैध निर्माण
एक्शन में दिखे अखिलेश ने विधायक पर जरा भी रहम नहीं खाया और कानूनी प्रक्रिया जारी रही. यही कारण रहा कि के बाद विधायक के सीतापुर में बने स्पर्श होटल को भी गिरा दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »