समाजवादी कलह जारी, अब पार्टी विधायक ने रामगोपाल यादव पर लगाए संगीन आरोप

समाजवादी पार्टी की कलह थमने का नाम नहीं ले रही. पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की ओर से कुनबे को एकजुट रखने के लिए खुद सक्रिय होने के बावजूद पार्टी में किचकिच जारी है. अब एटा सदर से पार्टी विधायक आशीष यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव पर संगीन आरोप लगाए हैं. आशीष यादव उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के पुत्र हैं.

Advertisement
सपा में मुश्किल दौर सपा में मुश्किल दौर

सबा नाज़ / खुशदीप सहगल

  • एटा,
  • 22 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

समाजवादी पार्टी की कलह थमने का नाम नहीं ले रही. पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की ओर से कुनबे को एकजुट रखने के लिए खुद सक्रिय होने के बावजूद पार्टी में किचकिच जारी है. अब एटा सदर से पार्टी विधायक आशीष यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव पर संगीन आरोप लगाए हैं. आशीष यादव उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के पुत्र हैं.

Advertisement

मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई को पार्टी का थिंकटैंक माना जाता रहा है. पार्टी में प्रोफेसर साहब के नाम से मशहूर रामगोपाल के खिलाफ आशीष यादव ने मोर्चा खोल दिया है. आशीष ने आरोप लगाया है कि रामगोपाल समानांतर पार्टी चलाने की कोशिश के साथ कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं.

जमीनों पर कब्जा करते हैं रामगोपाल के चेले
आशीष ने आरोप लगाया कि रामगोपाल ने अपनी पसंद के अधिकारियों की एटा, इटावा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, फीरोजबाद, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे शहरों में पोस्टिंग कराई. आशीष के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया कि रामगोपाल के चेले-चपाटे जमीनों पर कब्जे, शराब की तस्करी जैसे अवैध कार्यों से मोटा पैसा बना सकें. आशीष ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों की हैसियत पिछले 4 साल में अरबों की हो गई लेकिन इनके कारनामों की वजह से समाजवादी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा.

Advertisement

शिवपाल यादव का पूरा समर्थन
आशीष ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) के नेतृत्व में उनका पूरा भरोसा है, साथ ही वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का पूरा समर्थन करते हैं. ने कहा कि जो भी गलत कामों में लगे हैं, उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा. आशीष ने इस संबंध में एमएलसी अरविंद कुमार यादव का नाम लिया. रामगोपाल यादव के भांजे अरविंद को हाल में शिवपाल यादव ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »