अखिलेश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, CM योगी ने फोन कर सेहत की जानकारी ली

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है. आज ही उनकी पत्नी डिंपल और बेटी के संक्रमित पाए जाने से उनके भी वायरस की चपेट में आने का संदेह था.

Advertisement
अखिलेश यादव अखिलेश यादव

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 22 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST
  • अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
  • अखिलेश की पत्नी और बेटी संक्रमित

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है. आज ही उनकी पत्नी डिंपल और बेटी के संक्रमित पाए जाने से उनके भी वायरस की चपेट में आने का संदेह था. बता दें कि आज ही डिंपल यादव ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी थी. डिंपल ने बताया कि वे फुली वैक्सीनेटेड हैं.  

Advertisement

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी होने पर फोन करके उनका हालचाल लिया और दोनों के स्वास्थ लाभ की कामना की. साथ ही मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव से भी उनकी सेहत की जानकारी ली.

डिंपल ने ट्वीट किया था कि- मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है. मैं पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है. अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है. हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं.

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर से डराने लगा है. देश में पिछले 24 घंटे में 6,317 केस सामने आए हैं. इस दौरान 318 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 6,906 लोग इस दौरान ठीक हुए हैं. देश में एक्टिव केस 78,190 रह गए हैं. ये पिछले 575 दिन में सबसे कम हैं.

Advertisement

दूसरी ओर वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भी नाक में दम किया हुआ है. इसके केस तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक 15 राज्यों में 229 केस सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में आए हैं. यहां ओमिक्रॉन के 65 केस सामने आए हैं. वहीं, दिल्ली में 57, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 22, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू कश्मीर में 3, ओडिशा में 2, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 2, चंडीगढ़ में 1, लद्दाख में 1, तमिलनाडु में 1, पश्चिम बंगाल में 1 केस सामने आया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »