शामली गोली कांड: दो आरोपियों के हथियार लाइसेंस रद्द

क्षेत्राधिकारी निशंक शर्मा ने बताया कि जिला प्राधिकरण ने वीडियो फुटेज के आधार पर शुक्रवार को दोनों फरार आरोपियों गुलशन और सादिक के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. वीडियो फुटेज में दोनों चुनावी जीत के बाद गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
शामली में घटना की जांच में जुटे पुलिसकर्मी शामली में घटना की जांच में जुटे पुलिसकर्मी

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • मुजफ्फरनगर,
  • 13 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

यूपी के शामली में एक समारोह के दौरान गोली चलने से आठ वर्षीय बच्चे की हत्या के दोनों आरोपियों के आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है.

क्षेत्राधिकारी निशंक शर्मा ने बताया कि जिला प्राधिकरण ने वीडियो फुटेज के आधार पर शुक्रवार को दोनों फरार गुलशन और सादिक के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. वीडियो फुटेज में दोनों चुनावी जीत के बाद गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य लाइसेंस बदूंकधारी राशिद के जुड़े होने संबंधी जांच चल रही है.

Advertisement

गौरतलब है कि शामली जिले में 7 फरवरी को घटित इस मामले के बाद को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था. इस घटना में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी. घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तुरंत जिला के उपजिलाधिकारी और सहायक पुलिस अधीक्षक को पद से हटा दिया था.

200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इस घटना में कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं. जिला प्राधिकरण ने शामली के कैराना क्षेत्र में चुनावी जीत के बाद गोली चलाने की घटना में आरोपियों के लाइसेंसों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस घटना के लिए विभिन्न धाराओं के तहत करीब 200 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है. फरार आरोपी की सूचना देने पर 5,000 रुपये के पुरस्कार की भी घोषणा की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »