यूपी: BJP विधायक संगीत सोम पर ठेके के नाम पर रिश्वत का आरोप

मेरठ के घाट गांव के प्रधान संजय ने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है. उन्होंने एसएसपी मेरठ को लिखित में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने संगीत सोम पर 43 लाख की रिश्वत का आरोप लगाया है.

Advertisement
बीजेपी विधायक संगीत सोम बीजेपी विधायक संगीत सोम

जावेद अख़्तर

  • मेरठ,
  • 10 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और बीजेपी विधायक संगीत सोम एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. संगीत सोम पर इस बार एक उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने ठगी का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं सरकारी निर्माण का ठेका दिलाने के एवज में बड़ी रकम मांगने का भी आरोप लगाया है.

मेरठ के घाट गांव के प्रधान संजय ने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है. उन्होंने एसएसपी मेरठ को लिखित में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने संगीत सोम पर 43 लाख की रिश्वत का आरोप लगाया है.

Advertisement

पेशे से ठेकेदार संजय ने दावा किया है कि रिश्वत की रकम देने के बावजूद न तो उन्हें ठेका मिला और न ही रकम वापस मिली. मीडिया से बातचीत करते हुए ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग में ठेकेदारी का काम भी करते हैं. मेरठ के दादरी में सरकारी कॉलेज बनाने का ठेका दिलाने के एवज में विधायक संगीत सोम ने 43 लाख रुपये की मांग की. यह रकम तीन किश्तों में दी गई.

आरोप है कि विधायक ने खुद फोन करके रकम देने के लिए कहा था. लेकिन जब ठेका नहीं मिला तो ठेकेदार ने अपनी रकम वापस मांगी. इस पर विधायक के गुर्गों ने उन्हें टरकाना शुरू कर दिया. जिसके बाद अब ठेकेदार खुद विधायक के खिलाफ शिकायत लेकर एसएसपी आवास पहुंच गए.

जांच के आदेश

एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं. इस मामले की जांच खुद एसपी देहात राजेश कुमार करेंगे.

Advertisement

इस मामले में बीजपी के सरधना विधायक संगीत सोम ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वो इस आरोप लगाने वाले को जानते तक नहीं है और कहा कि ये विरोधियों की साजिश है. संगीत सोम ने मानहानि का दावा करने की बात कही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement