मथुरा हिंसा के मास्टरमाइंड का फाइनेंसर अरेस्ट, रामवृक्ष को करता था हथियारों की सप्लाई

बदायूं के डीएम चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने मथुरा के जवाहरबाग में हुई फायरिंग और हिंसा में मुख्य आरोपी रामवृक्ष का फाइनेंसर और राइट हैंड राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

Advertisement
मथुरा हिंसा के दौरान एसपी और एसओ हो गए थे शहीद मथुरा हिंसा के दौरान एसपी और एसओ हो गए थे शहीद

अंजलि कर्मकार / अभिषेक रस्तोगी

  • मथुरा,
  • 18 जून 2016,
  • अपडेटेड 4:58 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा कांड में रामवृक्ष यादव का फाइनेंसर राकेश गुप्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. घटना के बाद से ही पुलिस को राकेश की तलाश थी. राकेश रामवृक्ष की टीम का मुख्य कर्ताधर्ता बन गया था और उसे हथियार भी सप्लाई करता था.

डीएम ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
बदायूं के डीएम चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने मथुरा के और हिंसा में मुख्य आरोपी रामवृक्ष का फाइनेंसर और राइट हैंड राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना पुल पर बदायूं फर्रूखाबाद की सीमा पर उसे गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Advertisement

कौन है राकेश गुप्ता
बदायूं निवासी राकेश गुप्ता सहकारी समिति प्रसिद्दपुर पर सचिव के पद पर कार्यरत था. राकेश को हथियार, रुपये, राशन और गाड़ियां सप्लाई करता था. गरीब परिवार से होते हुए भी राकेश ने काफी संपत्ति बना ली थी. बताया जा रहा है कि राकेश रामवृक्ष की टीम का मुख्य कर्ताधर्ता बन गया था. पिछले 15 दिनों से बदायूं और पुलिस के साथ साथ एसटीएफ को भी उसकी तालाश थी.

हिंसा के दौरान एसपी सिटी और एसओ हो गए शहीद
बीते दिनों मथुरा के जवाहर बाग में लगभग ढाई साल से जमे को हटाने के लिए पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी, तब पुलिस पर भीड़ ने हमला किया था. पथराव, आगजनी और फायरिंग के दौरान मथुरा के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और पुलिस इंस्पेक्टर संतोष यादव समेत कुल 24 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

Advertisement

यूपी सरकार ने गृह मंत्रालय को सौंपी है रिपोर्ट
पर यूपी दिल्ली ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में सियासी साजिश से इनकार किया गया है. रिपोर्ट में पुलिस द्वारा स्थिति को भांपने में गलती मानी गई है. वहीं रामवृक्ष के नक्सल लिंक की जांच की होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »